बी.आर. आम्बेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेकने के मामले मे भीम सेना ने कलेक्टर श्री बाथम को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*बी.आर. आम्बेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेकने के मामले मे भीम सेना ने कलेक्टर श्री बाथम को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन*
रतलाम -ज्ञात हो 2022 में इंद्री विधानसभा जिला- करनाल हरियाणा के गांव- भादशो में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कुछ मनुवादियों द्वारा गोबर फेंक कर गंदा किया गया था, उस समय भीम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र मान जी द्वारा उस विषय पर उन लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई,परंतु मनूवादीयों पर कार्रवाई नहीं कि, स्थानीय डी एस पी हिमाद्री कौशिक जी से अध्यक्ष जी श्री राजेंद्र मान जी मिलने पहुंचे तो उन्होंने भी वहां के रहवासियों समाज के साथियों को अपमानित किया , जीस की शिकायत अध्यक्ष जी ने माननीय एसपी साहब करनाल को की थी, फिर आईजी साहब करनाल को की थी, फिर माननीय राज्यपाल साहब को की थी, फिर एससी, एसटी, एक्ट आयोग में भी की थी, इतने ज्ञापन के बावजूद भी आज उल्टा इतने दिनों के बाद पुलिस प्रशासन अध्यक्ष श्री राजेंद्र मान जी को परेशान कर रही है जिसमें अध्यक्ष जी ने सिर्फ जिन्होंने प्रतिमा पर गोबर लगाया उनके ऊपर कारवाही की मांग की थी उल्टा अध्यक्ष जी के ऊपर ही मुकदमा दायर करके करनाल पुलिस इन्हें व उनके साथियों को झूठे मुकदमों में फसाने का कार्य कर रही है और अध्यक्ष जी को कल 23अप्रैल को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है.
इन्हि बात को संज्ञान में लेकर हमारे भीम सेना संगठन रतलाम ने महा महिम श्री राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर श्री राजेश जी बाथम को सौंपा। एवं इसके बावजूद अगर सुनवाई नहीं हुई तो पुरे भारत में भीम सेना द्वारा बड़ा और महा आंदोलन करेंगी ।
इस मोके पर बबलू दसोरिया. भीम सेना मप्र सह सचिव. दयाशंकर बोराना उज्जैन संभाग अध्यक्ष गोविन्द मालवीय जिलाध्यक्ष रतलाम. समाजसेवी जीतू मालवीय एवं बहुजन साथी आदि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

