थाना गंज पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ़्तार मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
*आबकारी विभाग द्वारा 45 हजार रूपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त*
रतलाम (ओमपृकाश मालवीय) – कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है
2 मई को वृत्त प्रभारी परगना श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा रतलाम के ग्राम डेलनपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अवैध मदिरा का संग्रहण करते हुए परमानंद पिता नागूलाल पोरवाल के कब्जे से 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन (कुल 300 नग), 06 पेटी पावर कूल बीयर (650 मि.ली.) के कुल 72 नग, पावर कूल कैन (500 मि.ली.) के 92 नग इस प्रकार कुल 146.8 बल्क लीटर मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्त मदिरा की कीमत 45,130 रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री ए.के. दवे, श्री चेतन वैद, श्री पुष्पराज चौहान, मीनाक्षी रेवाले, आरक्षक श्री संतोष कुमार नेका, भावना खोड़े, भगवती सोलंकी, विक्टोरिया बोरासी, श्री बनसिंह अहरे, पुष्पा मीणा, नगर सैनिक श्री बद्रीलाल की सक्रिय भूमिका रही। सहायक आयुक्त आबकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीक़ी ने बताया कि आबकारी अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

