इंदौर शहर से बसें हुईं बाहर, अब AICTSL नायता मुंडला स्टैंड से चलाएगा अपनी गाड़ियां*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*इंदौर शहर से बसें हुईं बाहर, अब AICTSL नायता मुंडला स्टैंड से चलाएगा अपनी गाड़ियां*
इंदौर शहर में ट्रैफिक सुधारने के लिए लंबी दूरी की प्राइवेट बसों को शहर से बाहर चलाया जाएगा। इधर एआईसीटीएसएल भी अपनी बसों को नायता मुंडला बस स्टैंड से चलाने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले महाराष्ट्र जाने वाली बसों को यहां से चलाया जाएगा।
सबसे पहले महाराष्ट्र की बसें नायता मुंडला से चलाई जाएंगी।
लंबी दूरी की प्राइवेट बसों को शहर से बाहर कर दिया गया है।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में इस पर हुआ फैसला।
इंदौर। निजी बस संचालकों की लंबी दूरी की बसों को इंदौर शहर से बाहर करने के बाद अब एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित लंबी दूरी की बसों का शहर के बाहर से चलाया जाएगा। यह बसें नायता मुंडला बस स्टैंड से चलेंगी। अधिकारी इसकी योजना बनाकर जल्द ही अमल शुरू करेंगे। शुरुआत में महाराष्ट्र जाने वाली बसों को नायता मुंडला से चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि शहर के यातायात को बेहतर बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। एआईसीटीएसएल की लंबी दूरी की बसों का संचालन भी बाहर से करने की योजना अधिकारी तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्या संबंधी आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*वैकल्पिक स्थान देखने के निर्देश दिए*
शहर की सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडियों को भी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में मंडी के वैकल्पिक स्थानों का चयन करें। इसके बाद चर्चा कर मंडियों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
*पार्किंग को लेकर बैठक 17 अगस्त को*
इंदौर शहर में यातायात सुगमता के लिए भीड़ भरे बाजारों में दोपहिया वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई जाएंगी। पार्किंग का स्थान चयन कर योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय में बैठक रखी गई है ताकि पार्किंग को लेकर रूपरेखा बनाई जा सके।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

