संत रविदास अवार्ड से सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद, हयात फातिमा अवार्ड से शिक्षाविद आसिफ जेदी एवं शाहिद आज़मी अवार्ड से हाजी इकबाल सम्मानित
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने वितरण जानकारी देते बताया आज संत रविदास की क्षेत्र 48वीं जयंती शिक्षा विधायक फातिमा की आठवीं पुण्यतिथि एवं मानव अधिकारी कार्यकर्ता एडवोकेट शाहिद आज़मी की स्मृति में महाकाल मार्ग स्थितअपंग आश्रम में आश्रम वीडियो को दूध, ब्रेड ,फल का वितरण किया गया एवं पौधारोपण किया गया साथी इस वर्ष का संत रविदास अवार्ड सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद हयात फातिमा अवार्ड शिक्षाविद आसिफ जेदी, शाहिद आज़मी अवॉर्ड हाजी इकबाल को प्रदान किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद सादिक मंसूरी ने अपने उद्बोधन में कहा महापुरुषों का जीवन हमें प्रेरणा देता है हमें महापुरुषों के बताएं पथ चिन्हो पर चलकर ही सफलता हासिल होगी l विशेष अतिथि विनीत सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा संस्था द्वारा समय-समय पर देश के स्वतंत्रता आंदोलन एवं अन्य महापुरुषों को याद किया जाता है यह भी एक प्रेरणादायक कार्य है l डॉ. शकील अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा संत रविदास का पूरा जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा शिक्षाविद हयात आत्मा ने भी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किए साथी मानव अधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी का पूरा जीवन मानव अधिकार एवं निर्दोषों को इंसाफ दिलाने में व्यतीत हुआ l आज हम महान आत्माओं को याद करके गौरवांवित महसूस कर रहे हैं l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट रामचंद्र सोलपंखी ने अपने में कहा l संसार उन्हें ही याद रखता है जिन्होंने इंसानियत और मानव कल्याण के लिए कार्य किए हो l हमें भी इंसानियत तो मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए l कार्यक्रम में समाजसेवी शाकिर शेख,अनुदीप गंगवार गंगाधर महा,नासिर मंसूरी, आजम खान ,चेतन ठक्कर सहसचिव जमीर अब्बास, रिजवान जागीरदारआदि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार संयुक्त सचिव हाजी इस्माइल ने माना उपरोक्त जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

