*नए वक्फ कानून व मोमिन ईदगाह वक्फ कमेटी के विरोध में धरना शुरू*   *हम हक की लड़ाई लड़ रहे हैं: याकूब अंसारी*    *तालिब हुसैन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नए वक्फ कानून व मोमिन ईदगाह वक्फ कमेटी के विरोध में धरना शुरू*   *हम हक की लड़ाई लड़ रहे हैं: याकूब अंसारी*    *तालिब हुसैन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर.पाक माह रमज़ान में आम तौर पर मुस्लिम इलाकों में धरना प्रदर्शन की राजनीति थम जाती है, लेकिन इस बार मुस्लिम बहुल क्षेत्र गोहलपुर में मोमिन ईदगाह के बाहर धरना प्रदर्शन देखकर राहगीर हैरान हुए. लेकिन जल्द ही उन्हें यह समझ में आ गया कि रमज़ान के दौरान यह आन्दोलन कोई नेतागिरि नहीं है, बल्कि नए वक्फ संशोधन बिल 2024 और मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा गठित मोमिन ईदगाह वक्फ कमेटी के विरोध

में शुरू किया गया है. पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी व अदनान अंसारी ने बताया कि 

 24 घंटे का यह धरना प्रदर्शन रविवार रात आठ बजे से शुरू हुआ है जो सोमवार को रात दस बजे तक चलेगा. जिसका

 उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की हिफाज़त, समाज के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद करना है.

प्रदर्शन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक- धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की.सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]