मुसलमान का मुखतार मालिक अल्लाह सुबहाना तआला है,जिसने हिदायत की पैरवी के लिए क़ुरआन मजीद नाज़िल किया है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
” फिक्र ऐ नूरानी “
😞😞😞😞😞
Respected sisters and brothers,
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह व बरकतुल्लाह।
“नवा पारह क़ालल मलाऊल का ख़ुलासा ( summary)
+++++++++++++++++
(1)यह पारा सूरह आराफ के बाक़ीया हिस्सा और सूरह अनफाल के शुरुआती हिस्सा पर मबनी है।
(2)क़ुल क़ायनात का खालिक़ व मालिक अल्लाह सुबहाना तआला है,तो उसकी ही इबादत करों और उसी का तक़वा (ख़ौफ) इख्त्यार करों ।
(3)अल्लाह सुबहाना तआला का अज़ाब इब्ने आदम की आजमाईश,इम्तिहान और सज़ा के लिए किसी भी वक्त शुरू हो सकता है।इसलिए रहमत ऐ ईलाही के लिए हमेशा राहे रासित पर क़ायम दायम रहें ।
(4) बुराइयों से बचने वालों के साथ ही अल्लाह सुबहाना तआला की रहमत व रहनुमाई है।
(5)शैतानी वसवसों के वक्त अल्लाह सुबहाना तआला व रोज ए क़यामत को याद रखे।
(6)ज़िंदगी के बोहरान व दुश्वार हालात मे सब्र व हक़ का दामन थामकर मुकाबला करें और कभी भी पीठ न दिखाए।
(7)नफस व शैतान की पैरवी करने वाले दोज़ख़ के लिए ही बने है।
(8)इब्ने आदम की तख़लिक़ मादह (matter) और रूह से होकर दोनों मे तवाज़ून पर ही उसकी दीन व दुनिया की कामयाबी मुनहसिर है।
(9) शोएब व मूसा अलैयह अस्सलाम के वाक़ियात का ज़िक्र है।
(10) हक़,हिदायत व सदाक़त की आयतों का कुफ्र,शिर्क व शैतान के पैरूकार हमेशा मुख़ालफत करते रहें हैं।
(11)मुसलमान का मुखतार मालिक अल्लाह सुबहाना तआला है,जिसने हिदायत की पैरवी के लिए क़ुरआन मजीद नाज़िल किया है।
इक़बाल ” नूरानी “
💐💐💐💐💐
Regards:Iqbal Khan Gauri,Retired District Judge,M.P.
Now:Law adviser & Human duties Activist,Ujjain.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

