*नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम को सोपा ज्ञापन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम को सोपा ज्ञापन*

😊 Please Share This News 😊

रतलाम। दलितों पर किए जा रहे अत्याचार को रोकने और भीम आर्मी संस्थापक एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बि.एल.सूर्यवंशी जी के नेतृत्व में लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन व मुख्य सचिव केंद्रीय गृह मंत्रालय मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम कलेक्टर को दिया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान भाजपा सरकार में हर रोज किसी न किसी प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के गरीब व कमजोर लोगों पर जानलेवा हमले, मारपीट, दुष्कर्म और जातीय उत्पीड़न जैसी अनेकों घटनाएं हो रही है। ताबड़-तोड़ घटनाओं से मथुरा उप्र के गरीब कमजोर लोगों में भय व्याप्त हो गया। पीडि़त परिवारों से मिलने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 28 फरवरी को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद एड. चंद्रशेखर आजाद गए थे। वापस लौटते समय उनके काफिले पर जानलेवा हमला किया। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में भी सांसद आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित नाबालिग को अगवा कर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मेरठ लोहियानगर क्षेत्र में दलित युवक पर जानलेवा हमला कर ईंट-पत्थरों से मारा। उन्होंने इन घटनाओं का संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने, यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने, नगीना सांसद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बि.एल.सूर्यवंशी जी, जगदीश राठौर, राधेश्याम, रईस अहमद, शंकर लाल मालवीय, विजय ,प्रतिभा, ज्योति, एडवोकेट संजय कुशवाह , उमेश, नाथूलाल ,संदीप आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754