*5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त।* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त।*

😊 Please Share This News 😊

चित्तौड़गढ़, 14 मार्च। जिले की साडास थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में परिवहन की जा रही अवैध 5 किलो 190 ग्राम अफीम को जब्त कर भीलवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड व रोकथाम हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे गुरुवार को थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व पुलिस टीम हैडकानि. कैलाशचन्द्र, कानि बाबूलाल, राजकुमार, मखनलाल, अमीनचन्द व महेश गिरी द्वारा थाना सर्कल के गाँव बडलिया तिराया, आम रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान मण्डफिया गाँव की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया जाकर कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक कपडे का थैला जिसमें 5 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। अवैध अफीम व स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के माकडिया पुलिस थाना कारोई निवासी 30 वर्षीय प्रकाश चन्द्र जाट पुत्र उदयराम जाट को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

 

 

……………

 

*चार साल पहले पिकअप चोरी में वांछित आरोपी एमपी के दलौदा से गिरफ्तार।*

 

चित्तौड़गढ़, 14 मार्च। निम्बाहेडा थाना क्षेत्र से चार साल पहले हुई पिकअप चोरी के मामले में वांछित आरोपी पुष्कर धाकड़ को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एमपी के दलौदा मंदसौर से गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की तलाश कर गिरफ्तारी किये जाने के क्रम में त्योहार के मद्देनजर अपराधी अपने घर पर आने की संभावना के तहत एएसपी सरिता सिंह डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन एवं थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार, कानि राकेश व हेमंत द्वारा 16 अक्टूबर 2021 को निम्बाहेड़ा में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित निलेश कुमार माहेश्वरी की दुकान से उनकी पिकअप चोरी के मामले में वांछित नामजद आरोपी एमपी के फतेहगढ़ थाना दलौदा जिला मंदसौर निवासी पुष्कर लाल धाकड़ पुत्र श्यामलाल धाकड़ की तलाश की जा रही थी। एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुष्कर धाकड़ जो इंदौर में रह कर वहीं कार्य करता है और अपने फतेहगढ़ स्थित गांव में आएगा। सूचना विश्वशनीय होने से पुलिस बल तुरंत रवाना होकर वांछित पुष्कर धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार का सहयोग रहा।

 

……….

 

 

*612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम डोडाचुरा के साथ दो गिरफ्तार,।*

 

चित्तौड़गढ़, 14 मार्च। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया बाई पास पर नाकाबंदी के दौरान पैदल चलते दो व्यक्तियों के कब्जे से 612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम डोडाचुरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू अधिकाधिक कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक कन्हैया लाल, हैड कानि. हरविन्दर सिह , कानि. रणजीत, राकेश, विजय सिंह, हेमन्त व बहादुर सिंह थाना क्षेत्र में गश्त करता हुआ जलिया बाईपास तिराया पर पहुॅच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आये जिनमे से एक के हाथ मे प्लास्टिक की थैली एवं एक व्यक्ति के सिर पर सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लिये हुए नजर आये, जिन्होंने पुलिस वाहन व पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करते देख कर वापस नीमच की तरफ भागने का प्रयास किया, जिनको पुलिस ने बडी मुश्किल से घेरा देकर रोक कर यथास्थिति में रहने की हिदायत दी गई। पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने से उनके पास सामान की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 612 ग्राम अवैध अफीम एंव 23 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। उक्त अवैध अफीम व डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी फलौदी जिले के कृष्ण नगर चाडी पुलिस थाना भोजासर निवासी 29 वर्षीय भजनाराम पुत्र फगलुराम सिहाग विश्नोई व फलौदी जिले के ही नया बेरा मुजासर थाना लौहावट निवासी 35 वर्षीय सुनिल पुत्र बगताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से उक्त अफीम व डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754