*नवनिर्माण ने हर्षोल्लाहास के साथ मनाया 9मार्च को “वूमेंस डे”श्रीमती मुमताज शेख़* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नवनिर्माण ने हर्षोल्लाहास के साथ मनाया 9मार्च को “वूमेंस डे”श्रीमती मुमताज शेख़*

😊 Please Share This News 😊

*खई के पान बनारस वाला, और मै निकला गड्डी लेकर गाने पर महिलाए अपने आप को नृत्य करने से रोक नहीं पाई* 

 

*विश्वकर्मा मंदिर पाथाखेड़ा मे नवनिर्माण द्वारा आयोजित अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में महिलाए बड़ चढ़कर शामिल हुए* 

 

*पाथाखेड़ा :* सतपुडा के वादियों में बसे बाबा मटार देव की नगरी सारणी नगर पालिका परिषद क्षेत्र की कोल नगरी पाथाखेड़ा मे नवनिर्माण स्व सहायता समूह एवम नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था द्वारा विश्वकर्मा मंदिर भवन में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लाहास के साथ 9मार्च को मनाया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि एसडीएम हायर सेकेण्डरी विद्यालय शोभापुर एवं मिडिल स्कूल संस्थापक व प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद सारणी सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल किशोर भावसार, श्रीमती कुमकुम श्री अशोक कुमार सिंह एसडीएम मिडिल स्कूल पाथाखेड़ा, अतिथि डेयूएलएम शहरी आजीविका मिशन शाखा सहप्रभारी श्री रंजीत डोंगरे, सहयोगी साथी श्री निराकार सागर सारणी, शिक्षिका, कवियत्री, मशहूर गायिका श्रीमती हेमलता दावंडे इटारसी, विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास सारणी श्री संजय ऊईके, कार्यकर्म की आयोजिका श्रीमती मुमताज शेख़, ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो के डायरेक्टर व गायक श्री ओम प्रधान के गरिमामय उपस्थिती में एसडीएम हायर सेकेण्डरी विद्यालय के संस्थापक व प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह के शुभ हाथों सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर माता सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात् कुमारी पोर्णिमा नागले द्वारा स्वागत गीत व नुर्त्य पेश किया गया, त्तपश्चात श्री अशोक कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर रौशनी डाली, जैसे की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक, और मनोवैज्ञानिक स्थिति में सुधार करना, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और महिलाओ को अपने जीवन के फ़ैसले लेने की आज़ादी देना है, साथ ही महिला सशक्तिकरण के फ़ायदे भी बताए। जिसमे महिलाएं अपने जीवन से जुड़े सभी फ़ैसले खुद ले सकती हैं, 

महिलाएं समाज और देश में बहुत कुछ बदलने की ताकत रखती हैं। 

महिलाएं रोज़गार, शिक्षा, और आज की महिलाएं आर्थिक तरक्की के बराबर के मौके, सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की के साथ ही महिलाएं पुरुषों की तरह अपनी हर आकांक्षाओ, अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं। आगे श्री सिंह ने कहा दुनियाभर में 8 

मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वही नवनिर्माण की अध्यक्ष एवं समाजसेविका श्रीमती मुमताज शेख़ ने बताया कि अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत ई. सन 1908 से मानी जाती है, किंतू जहा तक मुझे जानकारी है, की संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी थी। चुकी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य था, महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर आम लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना। श्रीमती मुमताज शेख़ ने महिलाओ के सम्मान में बताया की नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। महिला जीवनदायिनी है, महिला प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। जो कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है-“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” मतलब जहां जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां वहा देवताओं का वास होता है। जो कि यह स्पष्ट करता है, कि बहुत लंबे समय से नारी के महत्व को रेखांकित किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो शोभापुर के डायरेक्टर और गायक श्री ओम प्रधान ने मंच संचालन के साथ ही गायिका श्रीमती हेमलता दावंडे इटारसी के साथ फिल्म नदिया के पार का गीत “कौन दिशा में लेके चला रे बितोहिया” के गीत की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वही अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकर्म मे एक से बढ़कर एक ओम प्रधान द्वारा फिल्मी गीतों के माध्यम से समा बांधा, वही शारदा सरेयाम की टीम ने गोंडी गीत पर शानदार प्रस्तुति दी, 

कार्यकम के सहयोगी ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो के डायरेक्टर व गायक श्री ओम प्रधान ने खई के पान बनारस वाले गीत और श्री निराकार सागर द्वारा मै निकला गड्डी लेकर गीत पेश करने पर महिलाओ को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। वही कार्यकम के दौरान महिलाओं में तरह तरह की स्पर्धा कराई गई। जिसमे प्रथम, व्दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्पर्धक को किसी को पेन, किसी को नवनिर्माण द्वारा निर्मित कपड़े का थैला, और ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो द्वारा प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमे श्रीमती पूनम शुक्ला, श्रीमती रेनू भारद्वाज, श्रीमती ममता मालवीय, श्रीमती वृद्धि पाटिल, कुमारी पूर्णिमा नागले, कुमारी निगार शेख, कुमार यश हारोडे, श्रीमती ज्योति मालवी, श्रीमती किरण मालवी, काशी गुजरे, श्रीमती ज्योति सूर्यवंशी, श्रीमती राम प्यारी पाटिल, श्रीमती नेहा नागर, श्रीमती मीनू सिंह, 

श्रीमती रेखा भारती, श्रीमती पिंकी विश्वकर्मा, श्रीमती संगीता नकवाल,

श्रीमती मुमताज शेख, 

श्री रंजीत डोंगरे, श्री निराकार सागर, श्री संजय ऊईके, श्रीमती हेमलता दावंडे आदि। जबकि कार्यकर्म दोपहर 12बजे से प्रारंभ किया गया था, जो कि देर शाम 7बजे तक चला। त्तपश्चात अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल हुए महिला पुरुषों ने भोजन ग्रहण कर नवनिर्माण द्वारा समापन किया गया। इसी दौरान 

प्रेस क्लब ऑफ वार्किंग जर्नलिस्ट राष्ट्रीय महासचिव डॉ शेख जाकिर ने

समस्त गणमान्य नागरिक और महिलाओ का आभार व्यक्त किया। तथा अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस को शत प्रतिशत सफल बनाने पर मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार सिंह, श्रीमती कुमकुम सिंह, श्री केके भावसार, श्रीमती हेमलता दावांडे, श्री रंजीत डोंगरे, श्री निराकार सागर, श्री संजय ऊईके, ओम म्यूजिक जोन स्टूडियो के डायरेक्टर ओम प्रधान, श्रीमती शालिनी जेम्स एवं सभी उपस्थित महिलाओ का, और कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए मनाया जाता है। इस साल 2025 में उक्त दिवस की थीम “एक्सलरेट एक्शन” लैंगिक समानता के लिए शीघ्र और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754