कामरेड मुस्तक़ीम अहमद उमराह के लिए रवाना हुए* *स्टेशन पर किया भव्य स्वागत* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. अक्सर हम इस बात को सुनते हैं कि मक्का व मदीना शरीफ़ की मुकद्दस ज़ियारत का शर्फ़ उन्हें ही हासिल होते हैं, जो ख़ुशनसीब होते हैं. मंहगाई के इस दौर में अगर किसी ग़रीब को यह मौका मिले तो यकीनन यह उसकी किस्मत और ख़ुदा का करम है. फिलहाल हम बात कर रहे हैं डाॅ. ज़ाकिर हुसैन वार्ड नई बस्ती निवासी कामरेड मुस्तक़ीम
अहमद की. मज़दूरी कर परिवार का भरण पोषण करना वाले मुस्तक़ीम के उमराह पर जाने की ख़बर से इलाके के लोगों में ख़ुशी है. कांग्रेस पार्षद गुलाम हुसैन, शफ़ीक हीरा, राजू ललित, टीपू सुल्तान आदि ने स्टेशन पहुँचकर मुस्तक़ीम का फूल मालाओं से स्वागत किया और नारे लगाकर उन्हें बिदाई दी. पार्षद गुलाम हुसैन ने कहा ख़ुदा जब जिसे चाहे अपना घर दिखाना बुला लेता है, चाहे वह मजदूर या गरीब ही क्यों ना हो.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

