जिला उज्जैन पुलिस ने बाबा महाकाल की सवारी में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया – उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹1.70 लाख मूल्य के दो मोबाइल जब्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक: 21 जुलाई 2025
बाबा महाकाल की सवारी में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार — उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹1.70 लाख मूल्य के दो मोबाइल जप्त*
उज्जैन: बाबा महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में सक्रिय एक मोबाइल चोर को उज्जैन पुलिस द्वारा तत्परता के साथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर, भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेश तोमर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।
सटीक सूचना संकलन और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की सहायता से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। उससे Vivo कंपनी का एक मोबाइल और iPhone 15 Pro (कुल अनुमानित मूल्य ₹1,70,000) बरामद कर लिए गए हैं।
*🔹 आरोपी का विवरण:*
• नाम: शिवा पिता श्री राम मोंगिया
• उम्र: 20 वर्ष
• निवासी: ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन (म.प्र.)
• आरोपी को थाना महाकाल के सुपुर्द कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*🔹सराहनीय भूमिका:*
इस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही:
• निरीक्षक पुष्पा पंचाल (क्राइम शाखा)
• प्रधान आरक्षक 856 राजपाल सिंह (साइबर सेल)
• प्रधान आरक्षक 1194 विनोद ठाकुर (थाना पवासा)
• आरक्षक 1240 श्याम (थाना माधवनगर)
• आरक्षक 1919 अविनाश (थाना माधवनगर)
• आरक्षक 1756 गजेंद्र दुबे (थाना नागझिरी)
• आरक्षक 1187 विजेंद्र भारती (थाना पवासा)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

