सोनकच्छ। रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ द्वारा रविवार को रोटरी के जनक पॉल पी हैरिस की 158 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रोटरी सेवा भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जन्म जयंती मनाई गई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ। रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ द्वारा रविवार को रोटरी के जनक पॉल पी हैरिस की 158 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रोटरी सेवा भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जन्म जयंती मनाई गई।

😊 Please Share This News 😊

*रोटरी के जनक पॉल पी हैरिस की जयंती मनाई* 

 

सोनकच्छ। रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ द्वारा रविवार को रोटरी के जनक पॉल पी हैरिस की 158 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रोटरी सेवा भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक जन्म जयंती मनाई गई।

कार्यकम पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सत्यनारायण लाठी के मुख्य आथित्य व क्लब अध्यक्ष दिनेश राठौर की अध्यक्षता एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ जामीन हुसैन , ब्रह्माकुमारी सोनाली दीदी, सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर क्लब सचिव महेशचंद्र राठौर के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी सत्यनारायण लाठी ने पॉल पी हैरिस जी के जीवन एवं उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय का मूल उद्देश्य “स्वयं से ऊपर सेवा ” है, जिसे अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा एकजुट होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पॉल पी हैरिस जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सौभाग सिंह ठाकुर, मोहन सिंह बघेल, सुरेशचंद्र यादव, ईश्वर सिंह जाधव, शंकर सिंह तोमर, अरुण शर्मा, डॉ अरविंद धाकड़, मनोज परमार, कैलाश परमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754