बैतूल। हाल ही में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा हुई जिसमें बैतूल निवासी और वर्तमान में शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय भोपाल में एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फाईन आर्ट्स के पद पर पदस्थ डॉ.कीर्ति सिंह को इस अवार्ड से नवाजा
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल *डॉ.कीर्ति लंदन बुक आफ वल्र्ड से सम्मानित*
बैतूल। हाल ही में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा हुई जिसमें बैतूल निवासी और वर्तमान में शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय भोपाल में एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फाईन आर्ट्स के पद पर पदस्थ डॉ.कीर्ति सिंह को इस अवार्ड से नवाजा गया है। ललित कला, मूर्तिकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.सिंह को यह पुरस्कार नई भावना के साथ, ललित कला उल्लेखनीय समर्पण और मूर्तिकार एवं सामाजिक योगदानकर्ता के रूप में प्रभावशाली कार्यों की सराहना के लिए दिया गया है। संस्था ने कहा है कि डॉ.कीर्ति सिंह की उपलब्धियां समाज के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता, रचनात्मकता और सेवा का प्रदर्शन करती हैं। जो वास्तव में आपके क्षेत्र में प्रेरणा और नेतृत्व को दर्शाती हैं। डॉ.कीर्ति को पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनकी इस उपलब्धि पर बैतूल के कला प्रेमियों ने बधाई दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

