चिचोली.गोधना में ट्रांसफॉर्मर हटाने पर बिजली कर्मचारियों से ग्रामीणों ने किया अभद्र व्यवहार. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला गोदना ग्राम में बिजली कर्मचारियों पर गालीगलोच एवं मारपीट का मामला सामने आया है बिजली विभाग के कर्मचारी बलराम पवार सहित पूरे दलबल के साथ थाना चिचोली पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी को लिखीत शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में लिखा है कि गोदना गांव पहुंचे थे जहां किसानो द्वारा गोदना तालाब में चोरी से मोटर चला रहे थे जब की ऑलरेडी दो लोगों का केस बना चुके थे तथा पूर्ण भुगतान नहीं करने के बावजूद भी दबंगई से मोटर चला रहे थे तभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उनके द्वारा मोटर निकाल ली गई तो किसानों द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली गलौज सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर निकाल कर ला लिया उसके बाद बलराम पवार ने मीडिया को बताया कि गोदना के किसी किसान द्वारा फोन पर धमकी दी गयी जब मीडिया ने इस पूरे मेटर की जमीनी पड़ताल की तो सच सामने आया बिजली विभाग द्वारा बार-बार चिचोली थाने में भी आवेदन दिया गया जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इधर किसानों का कहना है कि गेहूं सीज़न में भी हमें पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से हमारे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने हेतु हमने खेतों में मूंग लगाई है हम छोटे बड़े सभी किसानों ने थोड़ी-थोड़ी मुग बोई है किसी ने 2 किलो किसी ने 10 किलो किसी ने 5 किलो इतनी मुग बोने के चक्कर में बिजली विभाग के कर्मचारी 3 महीने का टेंपरेरी कनेक्शन करवाने का बोल रहे हैं जिसकी मिनिमम राशि ₹10000 बताया जा रही है हम छोटे किसान इतनी बड़ी राशी कहा से जमा करें हमें सिर्फ दो माह का कनेक्शन चाहिए तथा राशि भी कम होना चाहिए जिस ट्रांसफॉर्मर को निकाला गया उस ट्रांसफार्मर में अभी लगभग 5 किसान सिंचाई करते थे जिसमें एक स्थाई कनेक्शन वाला किसान था बाकी सब किसान को टेंपरेली कनेक्शन लेना था तथा ट्रांसफॉर्म से लगभग 20 से 25 लोग सिंचाई करते हैं जिसमें कई किसान चोरी से भी मोटर चलाते किसानों ने कहा कि हम कनेक्शन करने के लिए तैयार हैं लेकिन दो माह का समाधान जनक पैसे लेवे इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी बलराम पवार से जानकारी ली गई उन्होंने बताया कि 16 तारीख को मैं पूरे स्टाफ के साथ गोदना पहुंचा वहां मैंने देखा कि एक घर में चोरी से बिजली मे मोटर एवं फ्रिज लाइट जलाई जा रही है तभी उसे व्यक्ति की लाइट वायर निकलना चाहा तो वह हमारे कर्मचारियों पर डंडे से मारपीट करने लगा जिसके हमारे पास वीडियो प्रूफ भी है तथा ट्रांसफार्मर से लाइट हमारे द्वारा काट दी गई थी फिर भी किसानों ने उनकी मर्जी से सप्लाई चालू कर ली और सिंचाई करने लगे थे तब हम मौके पर पहुंचे हमने किसानों से कहा की आप अस्थाई कनेक्शन करवा लीजिए और जिन लोगों का कैसे हमारे द्वारा बनाया गया है वह पैसे का भुगतान कर दो किसानों ने नहीं सुना तो मजबूरन हमें ट्रांसफॉर्म खोल कर लाना पड़ा
हमारी बिजली कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी है की गांव गांव में बिल वसूली करने जा रहे हैं तो किसानों द्वारा इस प्रकार डंडे लाठी लेकर निकल रहे हैं बिजली कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है उसके बाद कलेक्टर महोदय को जिनके केस बने हैं वह बिजली विभाग पर दबाव बनाकर ज्ञापन सौंप रहे हैं और बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगा रहे हैं बिजली विभाग के जेई बलराम पवार द्वारा अवैध वसूली जैसे आरोप लगा रहे हैं जो निराधार ग़लत है वहीं बिजली विभाग द्वारा 3 किसानों का केस भी बनाया गया है कुलदीप यादव चन्दंन यादव तातु यादव तथा सुमरत कुमरे की टीसी कटी थी जिसकी रसीद भी दी है वहीं नितेश आर्य का भी केस बनाया है
किसानों ने भी एवं बिजली कर्मचारियों ने भी इस मेटर को लेकर जांच की मांग की है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

