बैतूल। सरपंच श्रीमती पुष्पा झरवडे की अध्यक्षता में ग्राम सभा बैठक में ग्राम वासियों ने कड़ाई में साप्ताहिक हाट बाजार लगाने के लिए निर्णय लिया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। सरपंच श्रीमती पुष्पा झरवडे की अध्यक्षता में ग्राम सभा बैठक में ग्राम वासियों ने कड़ाई में साप्ताहिक हाट बाजार लगाने के लिए निर्णय लिया।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल *कढ़ाई में लगेगा साप्ताहिक बाजार*  

बैतूल। सरपंच श्रीमती पुष्पा झरवडे की अध्यक्षता में ग्राम सभा बैठक में ग्राम वासियों ने कड़ाई में साप्ताहिक हाट बाजार लगाने के लिए निर्णय लिया। श्रीमती पुष्पा झरबडे ने बताया कि ग्राम कढ़ाई में जिला जेल, छात्रावास, वुडन क्लस्टर आदि के चालू होने के बाद यहां बाजार की मांग बढ़ेगी इसलिए स्थानीय किसानों को स्थानीय स्तर पर ही अपने उत्पाद बेचने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हाट बाजार चालू किया जाएगा और स्थानीय खरीदारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बाजार में आसपास के 5 गांवों के लोग और आस-पास के व्यापारी सब्जी व अन्य जरूरी सामान बेचने आएंगे। ग्राम पंचायत, विशेषकर ग्राम सरपंच, इन बाजारों के सुचारू संचालन और स्थल की सफाई व पानी की व्यवस्था करेगी साथ ही बाजार लगने से निवासरत कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही ताजी सब्जियां उपलब्ध होगी। इस निर्णय पर ग्राम सभा में जनपद सदस्य धन्नू उइके ने कहा कि यह पंचायत की बहुत अच्छी पहल है और इसके लिए जन सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754