उज्जैन.नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. इकबाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर युवाओं ने किया रक्तदान, गुरु गोविंद सिंह अवार्ड से हुए सम्मानित। इकबाल उस्मानी की विशेष खबर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हे .. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के रचयिता डॉ. इकबाल की स्मृति ने रक्तदान शिविर का आयोजन जिला ब्लड बैंक में किया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया रक्तदान को प्रोत्साहन देने के लिए युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी का पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन डॉ संगीता गुप्ता, शाकिर शेख ,सादिक मंसूरी, शरीफ खान , डॉ. शकील अंसारी,सैयद रिजवान रईसुल हसन जागीरदार, खुशी भाटी, जाहिद नूर एडवोकेट, अनुदीप , गंगवार यूनुस शेख, सुनील साहूआदि शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l संयोजक नासिर मंसूरी हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया रक्तदान करने वाले युवाओं को गुरु गोविंद सिंह जी अवार्ड से सम्मानित किया गया l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने सभी शहर के युवाओं से अपील वर्ष में एक बार जरूर रक्तदान करें एक युवा वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है और अनेक जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकता है आपका रक्तदान जरूरतमंद के लिए अमृत साबित होगा l जिला ब्लड बैंक की ज्योति दास ,प्रीती खरे का उल्लेखनीय सहयोग रहा l कार्यक्रम का संचालन खुशी भाटी ने किया आभार संयुक्त सचिव हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने माना जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

