उज्जैन में हेला समाज का सामूहिक निकाह संपन्न, 50 जोड़ों ने लिए सात फेरे.हेला समाज ने रचा इतिहास: उज्जैन में 50 जोड़ों का सामूहिक निकाह, अमजद खान के घर आई दोहरी खुशी. मौलाना मौज प्रेसिडेंट अमजद खान रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन में हेला समाज का सामूहिक निकाह संपन्न, 50 जोड़ों ने लिए सात फेरे.हेला समाज ने रचा इतिहास: उज्जैन में 50 जोड़ों का सामूहिक निकाह, अमजद खान के घर आई दोहरी खुशी. मौलाना मौज प्रेसिडेंट अमजद खान रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। हजरत मौलाना मुगिस उद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर हेला समाज द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कुशी हॉल में सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के 50 जोड़ों का निकाह रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम में मौलाना मौज के सदर जनाब अमजद खान के सुपुत्र और सुपुत्री का निकाह भी संपन्न हुआ। इस दोहरी खुशी के मौके पर हजरत मौलाना मुगिस उद्दीन चिश्ती सरकार के आस्ताने पर चादर और फूल पेश किए गए।

 

इस दौरान मौलाना मौज ने मुल्क और कौम में अमन, चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, उलेमा-ए-कराम और बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे। सामूहिक निकाह के माध्यम से समाज ने फिजूलखर्ची रोकने और आपसी एकता का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]