बैतूल *फिल्म जय माहिष्मती का निशुल्क प्रीमियर 23 को,*  *फिल्म में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का चित्रण*  *बैतूल के कलाकार अमित कसेरा ने भी किया अभिनय*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *फिल्म जय माहिष्मती का निशुल्क प्रीमियर 23 को,*  *फिल्म में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का चित्रण*  *बैतूल के कलाकार अमित कसेरा ने भी किया अभिनय*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु पर आधारित फिल्म जय माहिष्मती का प्रीमियर शो 23 मई को छविग्रह कांतिशिवा में दोपहर 3 बजे 6 बजे तक रखा गया गया है। यह प्रीमियम शो हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के अध्यक्ष मनोज आर्य एवं संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय द्वारा सभी के लिए निशुल्क रखा गया है। हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि ओम जय श्री बालाजी फिल्म द्वारा बनी फिल्म के निर्माण डॉ.एलएन मालवीय है। फिल्म के संवाद और निर्देशन रामशंकर शिवहरे का है। संगीत राजा खुराना का है। फिल्म में राजीव वर्मा, एलएन मालवीय, अजल पाल के साथ बैतूल के कलाकार अमित कसेरा ने प्रमुख भूमिका निभाई है। कलार समाज के संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय ने बताया कि फिल्म हैहय वंशीय राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन भगवान सहस्त्रबाहु की महिमा पर बनी है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म जय माहिष्मती  सभी को प्रेरणा देती हैं कि सच्चे मन में बस एक दीप जलाकर भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते है। श्री मालवीय ने बताया कि  जिले वासियों के लिए 23 मई को दोपहर 3 से 6 बजे तक कांतिशिवा छविग्रह में नि शुल्क प्रीमियम शो रखा गया है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से जय माहिष्मति फिल्म अवश्य देखने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]