जबलपुर.प्यास बुझाने का जुनून.  *40 बार रक्तदान कर चुके शहडोल के इस्हाक खान रोज़ हजारों यात्रियों को पिलाते हैं पानी*     तालिब हुसैन। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर.प्यास बुझाने का जुनून.  *40 बार रक्तदान कर चुके शहडोल के इस्हाक खान रोज़ हजारों यात्रियों को पिलाते हैं पानी*     तालिब हुसैन।

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/शहडोल.इस भीषण गर्मी में जब लोग बहुत जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलते हैं, तब मध्यप्रदेश में शहडोल के कांग्रेस नेता इस्हाक खान दूसरों के लिए घण्टों पसीना बहा रहे हैं. पुरानी बस्ती में रहने वाले इस्हाक खान “दुनिया क्या कहेगी” की परवाह किए बिना खुद पानी की ट्राली लेकर स्टेशन पहुँच जाते हैं और सुबह से रात तक मुसाफिरों की प्यास बुझाते हैं. करीब चार दशकों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय इस्हाक दो बार पार्षद रहने के साथ ही शहडोल नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं. 40 बार रक्तदान कर चुके इस्हाक खान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रवक्ता हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, शेखर दंड, सरदार जसवीर सिंह पप्पू, अनुशील सिंह, पुष्पेन्द्र खरे, प्रत्यूष रजक, स्वप्निल जायसवाल, विवेक रावत, रवीन्द्र सिंह, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, आनंद मेश्राम, मंज़ूर अहमद, हाजी मकसूद, रेहान खान, इम्तियाज़, अर्श माही, राजेश गजभिए, इकबाल फारूकी, पप्पू जैन और नितिन कुमार डोंगरे इस्हाक खान का साथ निभाने उनके साथ स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते हुए देखे जा सकते हैं. इस्हाक खान और उनकी टीम की पहल काबिले तारीफ है और युवाओं के लिए सबक है. इस्हाक व उनकी टीम इन दिनो राजनीति एवं कारोबार को भूलकर जुनून की तरह लोगों की प्यास बुझाने में जुटी है. जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]