जबलपुर *भीषण गर्मी में पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी की भूख रंग लायी* *नगर निगम ने मांगें मानीं: हड़ताल खत्म* *तालिब हुसैन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. झुलसे देने वाली भीषण गर्मी में जनता की समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर डटीं डाॅ. ज़ाहिद हुसैन वार्ड की पार्षद मुकीमा व उनके पति याकूब अंसारी ने अनशन तोड़ दिया है. दमोह नाका जोन में अनशनरत पार्षद दम्पत्ति अपने वार्ड एवं मुस्लिम इलाकों की बदहाली को लेकर मंगलवार से भूख हड़ताल शूरू की थी. गुरूवार को ही पार्षद दम्पत्ति ने धमकी दी थी कि 24 घण्टे के भीतर समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन नहीं मिले तो अन्न् के बाद जल भी त्याग देंगे. इस धमकी का असर हुआ. गुरूवार की शाम नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघौरिया के साथ अनशन स्थल पर पहुँचे और पार्षद को इस बात का भरोसा दिलाया कि नगर निगम प्रशासन ने उनकी सभी मांगो को मान लिया है जिन पर जल्द ही क्रियान्वयन किया जाएगा. निगम अधिकारियों की ठोस पहल के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया है.
*जनता के लिए जान देने तैयार हैं: मुकीमा याकूब अंसारी*
तीन दिन से अन्न त्यागने के कारण पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी की हालत ठीक नहीं है. निगम प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को मान लिए जाने के भरोसे के बाद उन्होंने भूख हड़ताल तो खत्म कर दी है, लेकिन इस बात को दोहराया है कि वादे के मुताबिक जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता के लिए वह हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं चाहें उन्हें जान क्यों ना देना पड़े.
*इन समस्याओं का होगा समाधान*
नगर निगम अधिकारियों, विधायक लखन घनघौरिया एवं नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा की मौजूदगी में जिन समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी है उनमें प्रमुख हैं- दारूल उलूम से चार खम्बा तक सड़क निर्माण, वार्ड में चार इंच की नर्मदा पेयजल की पाईप लाइन, गोहलपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण. इसके साथ ही नियमित साफ सफाई, जल निकासी की व्यवस्था के साथ जनता की मूलभूत सुविधाओं पर तत्काल तवज्जो दी जाएगी.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

