भोपाल, 21 मई 2026*देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार : श्री जीतू पटवारी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
भोपाल,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह, संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह , जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना , सेवादल प्रदेश संगठक श्री अवनीश भार्गव , वरिष्ठ नेता श्री जेपी धनोपिया जी, श्री आनंद तारण , विचार विभाग अध्यक्ष श्री भूपेंद्र गुप्ता , प्रवक्तागण श्री अभिनव बरोलिया , श्री आनंद जाट , श्री स्वदेश शर्मा , श्री जितेंद्र मिश्रा ,श्री राहुल राज , प्रदेश सचिव श्री विनोद सेन , मतदाता सूची प्रभारी श्री ललित सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, सेवादल, एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा* कि आज देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए पूरे सरकारी और आर्थिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, श्रीमती इंदिरा गांधी और स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की हत्या नफरत की विचारधारा का परिणाम थी और आज भी वही वातावरण देश में तैयार किया जा रहा है।
श्री पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत, रोजगार और मजबूत अर्थव्यवस्था के वादों के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन आज देश आर्थिक संकट, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन की स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक संस्थाओं और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश को जोड़ने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की राजनीति करती रही है। श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और तकनीकी क्रांति के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा देश में भाईचारे, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
*
*(मुकेश नायक)*
अध्यक्ष,मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

