रतलाम.विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में हुआ पौधारोपण. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम.प्रीतमनगर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, कचनार, काला शीशम, जामुन एवं महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं जिला इको क्लब नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने वर्ष 2026 की विश्व पर्यावरण दिवस थीम “क्लाइमेट एक्शन” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज सम्पूर्ण मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। बढ़ता वैश्विक तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़, हीट वेव तथा जैव विविधता का क्षरण इसके प्रत्यक्ष परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि अब समय केवल जागरूकता का नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही का है। प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए जल, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
पंवार ने बताया कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।
इको क्लब प्रभारी वीरेंद्र कुमार कैथवास ने रोपित पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा विद्यार्थियों को पौधों को जीवित रखने हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्मदिवस, वर्षगाँठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण की परम्परा विकसित कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में ईश्वरलाल मालवीय, गोपाल शर्मा, सचिव बंशीलाल भाभर, सहायक सचिव दीपक रायकवार, चुन्नीलाल मालवीय, अभिभावकगण, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में गोपाल शर्मा द्वारा सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्रवाई की शपथ दिलाई गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

