जबलपुर *विटनरी विश्वविद्यालय में निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप* *NSUI ने विटनरी कुलपति को शिकायत सौंप संपदा अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की*शफी खान। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *विटनरी विश्वविद्यालय में निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप* *NSUI ने विटनरी कुलपति को शिकायत सौंप संपदा अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की*शफी खान।

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर। नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के संपदा अधिकारी डॉ. एस.के. कारमोरे पर निविदा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव एजाज अंसारी के नेतृत्व में विवि में प्रदर्शन कर कुलपति मनदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा। 

NSUI के प्रदेश सचिव एजाज़ अंसारी ने कहा है कि हाल ही में जबलपुर एवं महू के लिए फर्नीचर क्रय हेतु GeM पोर्टल के माध्यम से जारी निविदा में निर्धारित दस्तावेजों की पूर्ति न करने वाली कुछ फर्मों को कथित रूप से लाभ पहुंचाया गया तथा उन्हें कार्य आदेश जारी किए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया में पात्रता एवं दस्तावेजों की पर्याप्त जांच नहीं की गई तथा निविदा समिति के गठन में भी नियमों का पालन नहीं किया गया। साथ ही एक ऐसी फर्म को कार्य आदेश दिए जाने का आरोप है, जो फर्नीचर आपूर्ति हेतु पंजीकृत नहीं है। 

NSUI के पदाधिकारियों ने शिकायत में यह भी कहा है कि निविदा समिति एवं प्रशासनिक प्रक्रिया में ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन कार्यों में नियमित कर्मचारियों के स्थान पर संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से कार्य लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते समय शफी खान अनुराग शुक्ला,सैफ मंसूरी, वक़ार खान,युग ठाकुर, अनिकेत तिवारी आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754