किस्मत न्यूज़ चिचोली *सार्वजनिक स्थलों एवं स्कुलो में टीआई ने बच्चों और आमजनों कों दी साईबर और यातायात नियमों जानकारी*अकरम पटेल – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ चिचोली *सार्वजनिक स्थलों एवं स्कुलो में टीआई ने बच्चों और आमजनों कों दी साईबर और यातायात नियमों जानकारी*अकरम पटेल

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ चिचोली *”डिजिटल युग में साइबर ठगी से रहे सावधान”-टीआई पटेल*

———————

किस्मत न्यूज़ चिचोली *:-आधुनिक समय के इस डिजिटल युग में हों रहे साइबर अपराधों से आमजनों और विद्यार्थियों को सचेत व सावधान करने तथा उन्हें इससे बचाने के उपाय बताने के लिए टीआई हरिओम पटेल के नेतृत्व में पुलिस थाना चिचोली की साईबर विशेषज्ञ टीम ने थाना चिचोली अंतर्गत संचालित भीमपुर व मलाजपुर के शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूलों एवं नसीराबाद के विद्यालय तथा नगर में संचालित अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं शासकीय एवं अशासकीय स्कुलो में अध्यनरत विद्यार्थियों के अलावा नगर मुख्यालय व गांव कस्बों के सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर,इन दिनों लगातार बढ़ रहे महिला अपराधो व साइबर अपराधों के माध्यम से की जा रही साइबर ठगी से विद्यार्थियो व आमजनों को सतर्क रहने और इससे बचने के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।टीआई हरिओम पटेल ने स्कूली बच्चों व ग्रामीणों से किसी भी प्रकार का नशा व अवैद्य मादक पदार्थों का सेवन ना करने की समझाइश देकर इससे होने वाले नफा नुकसान कों भी बताया।इसके अलावा लगातार हों रही वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन कर,वाहन कों तेज गति से नहीं चलाने की अपील भी की।

          अवसर पर चिचोली टीआई हरिओम पटेल ने विद्यार्थियों,किसानों एवं आमजनों से अनुरोध किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें,संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें,अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी या पिन किसी के साथ साझा न करें और अपने उपकरणों को हमेशा अपडेट रखें।साथ हीं किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में,तुरंत 1930 डायल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,किसी भी अनजान नंबरों से आने वाले काल्स पर भरोसा ना करें,किसी भी भय या लालच का शिकार ना बने साथ हीं अनजान नंबरों से आए लिंक,फोटो,वीडियो,एपीके फाइल्स डाउनलोड ना करे साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी ताकी घटना दुर्घटना से आवागमन करते समय बचा जा सके

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]