बैतूल *मोहनलाल धुर्वे मप्र पटवारी संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने*   अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *मोहनलाल धुर्वे मप्र पटवारी संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने*   अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। संघे शक्ति कलियुगे के मूल मंत्र को साकार करते हुए मप्र पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। संगठन की एकता, अनुशासन और संप्रभुता का परिचय देते हुए सभी पटवारी साथियों ने सर्वसम्मति से मोहनलाल धुर्वे को निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम कन्हैया व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी सुखराम सिरसाम द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पवार,वर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष अवधेश वर्मा प्रांत टीम से केशव कांत कोसे एवं दिलीप करोचे सहित जिले की सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष तथा जिले के लगभग चार सौ से अधिक पटवारी साथी उपस्थित रहे। इस मौके पर मोहनलाल धुर्वे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के पटवारियों के वर्तमान के सभी ज्वलंत मुद्दों के प्रभावी समाधान पर रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक पटवारी की समस्या को संगठन की समस्या मानते हुए उसका समाधान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं पटवारी ने श्री धुर्वे को बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]