बैतूल चिचोली तहसील पत्रकार संघ के तत्वाधान में मरीजों को फल वितरण, अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण. अकरम पटेल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल चिचोली। तहसील पत्रकार संघ के सम्मानित सदस्य प्रवीण आर्य के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिचोली में सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित इस सराहनीय पहल के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को मौसमी फलों का वितरण किया गया तथा अस्पताल परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, हरियाली को बढ़ावा देना तथा मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था। फल वितरण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं पोषण आहार कक्ष मे फल प्रदान किए गए,
वहीं अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा और जनकल्याण से जोड़ना प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर सभी ने प्रवीण आर्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में तहसील पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार शेख पप्पू, राजेन्द्र दुबे, विनय आर्य किशोर पाल ,अमन कुशवाहा.सुदेश आर्य हेमराज उईके , सहित स्वास्थ्य विभाग के डाँ पंकज राठी ,पकंज डोंगरे ,राजकुमार यादव कमलेश यादव अधिकारी-कर्मचारी एवं नवीन आर्य लक्ष्मण चौहान अमित आर्य कृष्णा आर्य जय मदरेले मीत आर्य क्रिश आर्य मुनी राठौर आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

