वाहक जनित रोगों की जानकारी लीअति वृष्टि से प्रभावित ग्रामों में मलेरिया से बचाव हेतु बताये जा रहे है उपाय// धर्मेंद्र यादव – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

वाहक जनित रोगों की जानकारी लीअति वृष्टि से प्रभावित ग्रामों में मलेरिया से बचाव हेतु बताये जा रहे है उपाय// धर्मेंद्र यादव

😊 Please Share This News 😊

अति वृष्टि से प्रभावित ग्रामों में मलेरिया से बचाव हेतु बताये जा रहे है उपाय

 

धर्मेन्द्र यादव

बड़वानी

 

बड़वानी 20 सितम्बर 2023/जिला मलेरिया अधिकारी श्री अब्दुल वसीम शेख के निर्देशन में जिला मलेरिया सलाहकार किरतसिंह कवचे एवं टीम के सदस्य एम. पी.डब्ल्यू. श्री सुनील मोयदे, श्री शादिक अली, फ़ील्ड वर्कर श्री राघवेंद्र कौरव, श्री हेमन्त बड़वानी के द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम छोटी कसरावद, भीलखेड़ा, पिछोडी, नर्मदा फलिया पिछोडी, पेंड्रा, कल्याणपुरा, एकलवारा का भ्रमण कर रेपिड फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे, लार्वा नष्टीकरण व पानी से भरे गड्डों में टेमोफोस एवं स्थाई गड्डों में गम्बूजिया मछली का संचयन किया गया हैं, तथा फील्ड स्टाफ़ से मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों की जानकारी ली, व टीम के सदस्यों ने जनमानस को डेंगू मलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामवासियों को मलेरिया नियंत्रण के बारे में विस्तार से समझाइश देते हुए ग्रामवासियों को लार्वा को नष्ट करने के उपाय बताये । इसके साथ ही मलेरिया की रोकथाम के लिए ग्रामवासियों से चर्चा कर बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं तथा डेंगू/चिकुनगुनिया मादा एडीज मच्छर के काटने से होता हैं, ये दोनों मच्छर साफ पानी में पनपते हैं इसलिए हमें अपने घर एवं घरों के बाहर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही प्रति सात दिवस में हमें पानी के बर्तनों कूलर इत्यादि को साफ करके पानी भरना चाहिए हमारी जागरूकता से ही हम मलेरिया, डेंगू से बच सकते है तथा वेक्टर जनित रोगों की सतत निंगरानी रखने से बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता हैं मलेरिया उन्मूलन के बारे चर्चा की गई मच्छरों से बचने के अन्य उपाय जैसे मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का शरीर के खुले स्थान पर लेप करें तथा रात को सोने से पहले नीम की पत्तियों का धुँआ करे, पूरी अस्तिन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के उपाय बताएं गये पानी से भरे स्थानों में जला हुआ इंजीन का ऑयल डालें या मिट्टी का तेल डालें जिससे मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754