अल्पावधि रोजगारोन्मुखी कला प्रशिक्षण कार्यशाला श्रुति, हर्षिता, अक्षय, देवप्रिया, अनुष्का ने कहा-
कला की कार्यशाला से जुड़कर सीख रहे हैं नई बातें<
|
😊 Please Share This News 😊
|
कला की कार्यशाला से जुड़कर सीख रहे हैं नई बातें
धार्मेन्द्र यादव बड़वानी 20 सितम्बर 2023/ हर्षिता चौहान ने कहा गणपति जी की प्रतिमा बनाकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने सीखा कि किसी प्रतिमा को डेकोरेट करके उसकी सुंदरता को कैसे कई गुना बढ़ाया जा सकता है। श्रुति सेन कहती हैं मूर्ति कला से जुड़कर मुझे बहुत आनंद आया। आगे भी कार्यशाला में शामिल सभी कलाओं को सीखकर अपने जीवन को उन्नत बनाऊँगी। अनुष्का शर्मा ने कहा इस कार्यशाला से मुझे कला का नया अनुभव प्राप्त हो रहा है। देवप्रिया चौहान ने कहा गणेशजी की प्रतिमा बनाकर मुझे अनेक नई जानकारियां प्राप्त हुई हैं। अनुष्का अग्रवाल ने कहा मुझे ज्ञात हुआ कि किसी कलाकृति को बनाने में कलाकार को कितना परिश्रम करना पड़ता है। कला के प्रति मेरे मन में सम्मान बढ़ा है। अक्षय चौहान का कहना है कि कला से जुड़कर एकाग्रता बढ़ रही है। यह एकाग्रता हमें अध्ययन में सफलता दिलायेगी। ये सभी विद्यार्थी शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी में अध्ययन कर रहे हैं। इन दिनो प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विविध कलाओं पर आधारित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यशाला संचालित की जा रही है। उसी कार्यशाला में विद्यार्थियों ने मूर्तिकार श्री धीरज सगोरे के मार्गदर्षन में गणेषजी की प्रतिमा बनाने का प्रषिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दिनेष वर्मा ने आज विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई मूर्तियों का अवलोकन किया और कला के क्षेत्र में हुई उनकी अब तक की प्रगति की सराहना की । कार्यशाला के आयोजन में प्रीति गुलवानिया, वर्षा मुजाल्दे, पूनम कुषवाह, सुभाष चौहान, तुषार गोले, सुरेष कनेष, भियारी गुर्जर और डॉ. मधुसूदन चौबे द्वारा दिया जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

