अमानक खाद्य पदार्थों के लगातार सैंपल लेने की कार्यवाही की जाए – कलेक्टर खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
|
😊 Please Share This News 😊
|
कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी राज्य ब्यूरो मध्य प्रदेश
जनसुनवाई में प्राप्त हुए 155 आवेदन
शिवपुरी प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनुसनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए 155 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये तथा सभी आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर उन पर समुचित कार्यवाही के लिये विभाग प्रमुखों की ओर प्रेषित किया। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुडवाने, पेंशन प्रकरण, भूमि विवाद, बीमारी में आर्थिक सहायता, ऋण दिलाने, बैंको में जमा रुपए वापस दिलाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये। जिनके निवारण हेतु संबंधित विभागाधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला सहित डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

