स्वामी विवेकानंद के पथ चिन्हो पर चलकर हम कामयाब हो पाएंगे
|
😊 Please Share This News 😊
|
. शिक्षाविद रीना तिवारी सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में निबंध प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन सैंट मदार कान्वेंट स्कूल मे आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगियों ने शिक्षा हमारे लिए क्यों जरूरी है, शहर की स्वच्छता में हमारा योगदान, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, फिलिस्तीन स्वतंत्रता आंदोलन एवं अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन पर निबंध लिखें, संस्था द्वारा प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी खलीकुर रहमान सा. ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन मे कहां थे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करेंगे l प्रतियोगियों को डॉ. आमिर खान, मध्य प्रदेश कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन,सुश्री नबीला खान ,मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने पुरस्कृत किया l संस्था संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं अध्यक्ष पंकज जयसवाल ने बताया इस वर्ष का स्वामी विवेकानंद अवार्ड उत्कृष्ट कार्यो के लिए पांच शख्सियतो चिकित्सा सेवा के लिए डॉ.नोमान गोरी, शिक्षा के लिए शिक्षाविद दरक्क्षा खान, समाज सेवा के लिए अनीस मौलाना कर्तव्य निष्ठा के लिए बहादुर हुसैन एवं पार्षद अनवर नागोरी को प्रदान किया गयाl कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद रीना तिवारी ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी का पूरा जीवन देश और मानवता के लिए समर्पित रहा हम स्वामी जी के बताएं पथ चिन्हो पर चलकर ही हम कामयाबी हासिल कर सकते हैं l कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक शहजाद खान, शकील खान, बाबर खान ,अनुदीप गंगवार ,अब्दुल खालिक, उमर मुल्तानी, शिक्षाविद नाजिया अहमद , गंगाधर महा,सैयद उस्मान हसन,साकिर शेख, आजम खान उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट समीर खान ने किया आभार शिरीन खान ने माना l उपरोक्त जानकारी सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

