क्राईम ब्रांच, सायबर सैल, थाना खाचरोद, महाकाल,जीवाजीगंज व चिमनगंज पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही .अपराधी वाहनों के अंदर चैम्‍बर बनवाकर ड्रग्‍स छिपाकर लाते हैं उज्‍जैन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

क्राईम ब्रांच, सायबर सैल, थाना खाचरोद, महाकाल,जीवाजीगंज व चिमनगंज पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही .अपराधी वाहनों के अंदर चैम्‍बर बनवाकर ड्रग्‍स छिपाकर लाते हैं उज्‍जैन

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार ड्रग तस्कर राजस्थान के डग बड़ोद, चुरनी, प्रतापगढ़ और घाटाखेड़ी जैसे इलाकों के जरिए अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे. इन तस्करों ने अपने वाहनों में विशेष छिपे हुए चैंबर बनाए थे, जिनका इस्तेमाल ड्रग्स छुपाने के लिए किया जाता था. इसके अलावा, ये तस्कर अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी-कभी ई-रिक्शा और ऑटो जैसे स्थानीय वाहनों का भी इस्तेमाल करते थे. ड्रग्स उज्जैन के बाहरी इलाकों में लाकर छोटे डीलरों को दी जाती थीं, जो इसे स्थानीय बाजारों में खपाते थे. इस कारोबार के लोकल नेटवर्क को भी पकड़ा जा रहा है.

#SayNoToDrugs …

 

उज्जैन पुलिस

जनवरी – 2025

➡क्राईम ब्रांच, सायबर सैल, थाना खाचरोद, महाकाल,जीवाजीगंज व चिमनगंज पुलिस टीम की संयुक्त कर्यावाही से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही l

➡पुलिस टीम ने अवैध रूप से मादक पादर्थों का क्रय-विक्रय करने वाले कुल 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

➡ आरोपियों के कब्जे से करीबन 108 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स किमत लगभग 1,03,00,000/- रू ( एक करोड तीन लाख रूपये अंतराष्ट्रीय मूल्य के अनुसार ) की अवैध सामाग्री को किया बरामद।

क्राइम ब्रांच पुलिस टीम, सायबर सैल पुलिस टीम व थाना खाचरोद, महाकाल, जीवाजीगंज, चिमनगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यावाही से विगत एक माह में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 13 आरोपीयों पर कार्यावाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों के कब्जे से लगभग कुल 108 ग्राम अवैध मादक पदार्थ व अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसायकल व दो कार, छः मोबाईल फोन को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

#mppolice #police #ujjain #ujjainpolice

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]