भानपुरा पुलिस को मिली सफ़लता, भानपुरा से गायब हुई नाबालिक बालिका को मुंबई से किया गया बरामद,*    – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भानपुरा पुलिस को मिली सफ़लता, भानपुरा से गायब हुई नाबालिक बालिका को मुंबई से किया गया बरामद,*   

😊 Please Share This News 😊

 मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा संपूर्ण जिले में नाबालिक बालक/बालिकाओं संबंधित अपराधो में गुम या अपहृत हुए बच्चों को खोजने हेतु “मुस्कान” अभियान चलाये जाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियो को दिये गये जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP गरोठ राजाराम धाकड के मार्गदर्शन में भानपुरा पुलिस द्वारा कस्बा भानपुरा से गुम नाबालिक बालिका को बांद्रा मुम्बई से बरामदगी करने में सफ़लता मिलीं है ।दिनांक 04.01.2025 को थाना भानपुरा पर एक फरियादिया निवासी-फतेहपुर थाना रामगंजमण्डी जिला-कोटा ग्रामीण (राजस्थान) ने रिपोर्ट किया कि अपनी नाबालिक लडकी सानिया (बदला हुआ नाम) को उसकी नानी के घर भानपुरा से बिना बताये कही चली जाने की रिपोर्ट की जिस पर थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना अपहृता के बारे में जानकारी एवं फोटो ग्राफ्स प्रसारित कराये। विभिन्न माध्यमों से जानकारी शेयर की गई । सरगर्मी से तलाश कराई गई। अपहर्ता की तलाशी के दौरान अपहर्ता के मुम्बई मे होने की सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP महोदय गरोठ राजाराम धाकड को अवगत कराया जाकर निर्देशानुसार थाने से एक विशेष टीम गठित कर जीआरपी बांद्रा पुलिस से सम्पर्क किया गया तथा विशेष टीम को अपहर्ता के परिजनो के साथ बांद्रा मुम्बई के लिए रवाना किया गया । जहा पर अपहृता को बरामद कर थाना भानपुरा लेकर आये प्रकरण मे बालिका/परिजनों से पूछताछ कर अग्रीम कार्यवाही जारी है। अपहर्ता बालिका मानसिक रूप से कमजोर भी है। मोबाइल फोन, आधारकार्ड भी बच्ची के पास नहीं था।

ज्ञात हो कि पूर्व मे भी दिनांक 01.08.2024 अपहर्ता बिना बताये कही चली गई थी जिस पर थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 272/2024 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अपहर्ता को रतलाम से दस्तयाब किया गया था। 

 *अपीलः* मंदसौर पुलिस नाबालिक बालिकाओं & बालकों के परिजनों से अपील करती है कि वे अपनें बच्चों की देखभाल, परवरिश अच्छी तहर करे, उनका ध्यान रखे।  

 

 *पुलिस टीमः-* 

         उक्त सराहनीय कार्य में भानपुरा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि जोरसिहं डामोर, प्रआर 528 मनीष शर्मा, महिला प्रआर 938 संगीता चौधरी पुलिस गांधीसागर, आर 764 दिनेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]