शहर में लग रहे अवैध ईट भट्टे से नगर वासी परेशान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शहर में लग रहे अवैध ईट भट्टे से नगर वासी परेशान

😊 Please Share This News 😊

“चिचोली = चिचोली नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध ईट भट्टे का कारोबार जोरों शोर से चला है जिसमें नगर वासियों को ईट भट्टे के धुएं से हो रही परेशानी बच्चों एवं बुजुर्गों सहित आम जन को सांस लेने में हो रही परेशानी ज्ञात हो की कुछ दिन पहले चिचोली के गोखरू ग्राउंड में लगाई जा रहे हैं अवैध ईटा के भट्टो से नगर वासियों को बहुत परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है अभी कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 15 सड़कपूरा कुम्हार मोहल्ला पिंजारा मोहल्ला के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा रात को 8:00 बजे से पूरा मोहल्ला धुआं धुआं हो उठा जिससे सभी लोगों को सांस लेने में परेशानियां होने लगी दम घुटने लगा तभी कुछ जागरूक लोगों ने टीआई से शिकायत की और कुछ लोगों ने तहसीलदार से शिकायत की दोनों ही अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए सफाई पेश कर दी टीआई साहब का कहना पड़ा कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते यह नगर पंचायत और तहसील का मामला है तहसीलदार साहब का कहना पड़ा की ग्रामवासी एसडीएम साहब के पास जाकर आवेदन दे और इसके पहले भी पूर्व पार्षद ने आवाज उठाई थी उन्हें भी हमने यह समझाइए दी गई थी कि एसडीएम साहब के पास जाकर वहां आवेदन दे शिकायत करे तब अब हम कार्रवाई करेंगे

अभी तुरंत में हो रही परेशानियों से ग्राम वासियों को दो-दो हाथ करना पड़ रहा है कुछ ग्राम के जागरूक लोगों ने गोखरू ग्राउंड में जाकर वहां लगे ईटा के भट्टो के मालिकों से भी मिले और निवेदन किया कि यहां पर ईटा के भट्टे संचालित ना करें इससे हमें परेशानियां हो रही है फिर भी उन लोगों के कानों में कोई जू रेगती नजर नहीं आरही है 

अब सभी ग्राम वासियों को कहना यह पड़ा है कि अब हम सीधे कलेक्टर के पास जाकर शिकायत करेंगे कि हमारे यहां शासन प्रशासन की अवैध ईट भट्टो में मौन स्वीकृति है । सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754