अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कारवाई जारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कारवाई जारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के साथ 02 आरोपियों पकडने मे रिंगनोद पुलिस को मिली सफलता

👉100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, घटना में प्रयुक्त कार(कुल मश्रुका कीमती 15 लाख रुपए) जब्त

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 05.03.2025 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये बोरवनी फंटा यात्री प्रतीक्षालय के पास असवाती पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपीगण नरेन्द्र सिंह पिता बालुसिंह परिहार उम्र 25 साल निवासी रामपुरा थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान व भरतसिंह पिता कृपालसिंह सोलंकी उम्र 21 साल निवासी तिसाई थाना डग जिला झालावाड राजस्थान के कब्जे से 100 ग्राम MDMA ड्रग कुल कीमती 10,00,000 रुपये ( दस लाख रुपये )लगभग का जप्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं घटना मे प्रय़ुक्त एक कार कीमती 5,00,000/- रूपये जप्त की गई है । 

 

*गिरफ्तार आरोपियो के नाम-*

*1.* नरेन्द्र सिंह पिता बालुसिंह परिहार उम्र 25 साल निवासी रामपुरा थाना उन्हैल नागेश्वर जिला 

   झालावाड राजस्थान

*2.* भरतसिंह पिता कृपालसिंह सोलंकी उम्र 21 साल निवासी तिसाई थाना डग जिला झालावाड राजस्थान

                                             

*बरामद/जप्त माल-* अवैध मादक पदार्थ 100 एम.डी. एम.ए. कीमती 10,00,000/- रूपये 

घटना मे प्रयुक्त एक कार कीमती 5,00,000/- रूपये 

*कुल जप्त मश्रुका कीमती- 15,00,000/- (पन्द्रह लाख रुपये)*

 

*सराहनीय भुमिका:-* उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु भा.पु.से.), उनि राजू मखोड चौकी प्रभारी असावती, सउनि गजेन्द्र सिंह शक्तावत, आर नरेन्द्र सिंह हाडा, आर कमलेश पाण्डे, आर राजेश सिंह सेंगर, आर प्रकाश भास्कर, आर अजय, आर दिनेश गुर्जर, सैनिक जितेन्द्र, सैनिक प्रकाश की सराहनीय भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]