लोकायुक्त की कार्रवाई: 5 हजार की घूस लेते ITI का बाबू गिरफ्तार, प्रशिक्षण अधिकारी से मांगी थी रिश्वत।*
|
😊 Please Share This News 😊
|
मध्य प्रदेश में करप्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला कटनी जिले से सामने आया है। जहां आईटीआई (ITI) के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि बाबू ने प्रशिक्षण अधिकारी से घूस मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, कटनी के शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ आनंद चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आईटीआई में सहायक (सहायक ग्रेड-3) के पद पर काम करने वाले संदीप कुमार ने रिश्वत की मांग की है। आनंद चौधरी ने बताया कि वेतन वृद्धि, एरियर की राशि का बिल करने और भुगतान करने के बदले 6000 की घूस मांगी थी।सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

