*काचीगुडा-हिसार- काचीगुडा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*काचीगुडा-हिसार- काचीगुडा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ* 

😊 Please Share This News 😊
  • नीमच। होली त्यौहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा के मध्‍य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

 

 ट्रेन संख्या 07717/07718 काचीगुडा-हिसार स्पेशल [02 फेरे]

ट्रेन संख्या 07717 काचीगुडा- हिसार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 13 मार्च 2025 को काचीगुडा से गुरुवार को 17.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.55/22.05 शुक्रवार), मंदसौर (22.46/22.48 शुक्रवार), नीमच (23.29/23.31 शुक्रवार), एवं चितौड़गढ़ (01.30/01.35 शनिवार), होते हुए शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 07718 हिसार – काचीगुडा स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 16 मार्च 2025 को हिसार से रविवार को 23.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चितौड़गढ़ (12.00/12.02 सोमवार), नीमच (14.00/14.02 सोमवार), मंदसौर (14.40/14.42 सोमवार) एवं रतलाम(15.23/15.25 सोमवार) होते हुए मंगलवार को 21.30 बजे काचीगुडा पहुँचेगी। 

 इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मलका‍जगिरि, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बासमात, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच , चितौड़गढ़ , भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर मदार, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिरावा, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, और स्लीपर क्लास डिब्बे हैं। 

 

उपर्युक्‍त ट्रेनें विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754