जबलपुर में रोज़ा अफ़्तार दावतें बनी कौमी एकता की गवाह*   *बून परिवार के अफ़्तार में शामिल हुए हर धर्म के लोग*   *तालिब हुसैन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर में रोज़ा अफ़्तार दावतें बनी कौमी एकता की गवाह*   *बून परिवार के अफ़्तार में शामिल हुए हर धर्म के लोग*   *तालिब हुसैन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. पाक माह रमज़ान के मौके पर संस्कारधानी सदभावना की मिसाल बनी हुई है . ऐसा ही एक नज़ारा बून इलेक्ट्रॉनिक्स की अफ़्तार दावत में देखा गया. सलीम खान बून व अफ़ज़ाल खान की मेज़बानी में ज़ुबिन पैलेस में हुए अफ़्तार में सैंकड़ों रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से अफ़्तार किया. पूर्व विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नेता एसके मुद्दीन, संजय नाहटकर, रूपा राव, पार्षद गुडडू नबी, हाजी मकबूल अहमद रज़वी, एड. वाजिद हैदर, समाजसेवी मकबूल अहमद रज़वी, पीआर आई ( रेलवे) सादिक खान, ताहिर खान , अल्तमश खान, एड. मुहम्मद अली, एड. ए. उस्मानी, हाजी असरा खान , मेहबूब अली, वरिष्ठ पत्रकार रफीक खान, राशिद खान, शाहिद खान, प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस जबलपुर के अध्यक्ष तालिब हुसैन, चाईल्ड वीडियो एडीटर मुहम्मद मुज़म्मिल हुसैन आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. मेज़बान सलीम खान बून व अफ़ज़ाल खान ने मेहमानों का स्वागत किया और दावत में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. बाद अफ़्तार मग़रिब की नमाज़ अदा की गयी. उसके बाद देश व शहर की शांति खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी गयी. मौजूदा दौर में जब नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है ऐसे मौके पर रोज़ा अफ्तार के बहाने लोगों को जोड़ने की पहल काबिले तारीफ़ है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754