अल्लाह सुबहाना तआला नेक लोगों को पंसद करता है,और ऐसे लोग ही जन्नती (कामयाब ) है – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अल्लाह सुबहाना तआला नेक लोगों को पंसद करता है,और ऐसे लोग ही जन्नती (कामयाब ) है

😊 Please Share This News 😊

” फिक्र ऐ नूरानी “

😞😞😞😞😞

   Respected sisters and brothers ,

 अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह व बरकतुल्लाह।

 “तैरहवां पारह वमा उबरिंउ का खुलासा (Summary)”।

++++++++++++++

(1) ये पारह सूरह यूसुफ का बाक़ीया हिस्सा,सूरह राद (मुकम्मल)सूरह इब्राहीम (मुकम्मल) व सूरह हिज्र की शुरुआती पहली आयत पर मबनी है ।

(2)इब्ने आदम को नफस ऐ अम्मारह गुनाह की तरफ खींचता है,जिससे राहे रासित का अलमबरदार ही रहमत ऐ ईलाही से पनाह हासिल करता है।

(3) अल्लाह सुबहाना तआला की रहमत से मौमिन बंदा कभी भी नाउम्मीद नहीं होता है।

(4) पैगम्बर यूसुफ अलैयह अस्सलाम का वाक़िया इब्ने आदम की जिंदगी मे मुक़द्दर/मसलिहत ऐ ईलाही व अमल/महनत के दखल व किरदार का इन्किशाफ करता है।

(5) इब्ने आदम अपने साथ,अपने ख़ानदान व अवामुन्नास (common people)के लिए नफा बख्श होने पर ही दीन व दुनिया की कामयाबी की हासिल करता है।

(6)अल्लाह सुबहाना तआला नेक लोगों को पंसद करता है,और ऐसे लोग ही जन्नती (कामयाब ) है।

(7) अल्लाह सुबहाना तआला इब्ने आदम से तख़लिक़ ऐ कायनात मे गौरो फिक्र कर वहदानियत की हकीकत का भी इन्किशाफ करता है।

(8)इब्ने आदम की जिंदगी मे फैसला लेने की सलाहियत (capability to take a decision)ही उसकी शख्सियत की तामिरी और उसे नफा बख्श बनाकर उसकी दीन व दुनिया की कामयाबी मे अहम किरदार अदा करतीं हैं।

(9) रहमत,हिदायत,

 सब्रे जमील,ईमान,

अख़लाक़,हक़ीक़ी कामयाबी सबकुछ अल्लाह सुबहाना तआला की नैआमते व इनामात है।

(10) इब्ने आदमकी जिंदगी मे नफस की ग़ुलामी से आज़ाद होकर किना परवरी से परहेज करते हुए अख़लाक़ की पाबंदी व सिलारहमी से ईमान के रास्ते में सख्तियां क़बूल व बर्दाश्त करने पर ही रहमत ऐ ईलाही का नज़ूल होता है,जिससे ही दीन व दुनिया की कामयाबी हासिल होती है।

(11) इब्ने आदम को हर हाल में वालदीन का अहतराम करना चाहिए।

       इक़बाल ” नूरानी “

💐💐💐💐💐

  Regards:Iqbal Khan Gauri,Retired District Judge,M.P. 

Now: law adviser & Human duties Activist,Ujjain.

🤲🤲🫂🫂🤝🤝🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754