रमजान का दूसरा जुमाऔर* *होली का पर्व मिल जुल कर* *मनाए* : *एसके मुद्दीन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. आरएसएस से जुड़े राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक व भाजपा के दिग्गज नेता एसके मुद्दीन ने देश वासियों से अपील की है कि त्यौहारों के मौकों पर जमकर खूशियां मनाएं लेकिन आपसी भाई चारा व सदभाव हमेशा कायम रहना चाहिए, इसी में देश की भलाई है.
पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मुद्दीन ने कहा, हम पहले भी सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते आए हैं और आगे भी मनाएंगे. हमारा देश गंगा जमुनी तहज़ीब का देश है. आपसी सद्भाव हमारी विरासत है. हम हमेशा की तरह जुमा की नमाज़ भी पढ़ेंगे और होली पर्व की अपने हिंदू भाइयों को मुबारक बाद भी देगे. मुद्दीन ने कहा हर मजहब शांति सदभावना का पैग़ाम देता है.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

