*मेडिकल स्टेट कैंसर यूनिट जबलपुर को देने की मांग* *सीएम को भेजा पत्र कहा-अब जबलपुर के साथ हो न्याय* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. मेडिकल स्थित कैंसर यूनिट में ना केवल महाकौशल बल्कि विंध्य, सहित दूर दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं. संसाधनों के अभाव में मरीजों का उपचार दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है जिसके लिए सरकार करोड़ों अरबों रुपये खर्च करती है. लिहाजा अब प्रदेश सरकार को यथाशीघ्र जबलपुर में मेडिकल स्टेट कैंसर यूनिट की स्थापना करना चाहिए.
यह मांग मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में की गयी है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
डाॅ.अमित सिसौदिया, जबलपुर अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. भावना निगम, डाॅ. अभिषेक जैन, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ.आनन्द बहरानी, डाॅ. आशीष डेंगरा, एड. रोशन मंध्यानी, डाॅ. प्रशांत जैन, एड. विवेक शुक्ला, कमरूल इस्लाम खान, एड. आशुतोष चतुर्वेदी, एड. विवेक शुक्ला ने सीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि जबलपुर को स्टेट कैंसर यूनिट के साथ ही रेडिएशन मशीनें, जरूरी उपकरण के साथ ही प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जाए. इस सम्बंध में एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देगा.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

