*सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों में जुटा उज्जैन निगम, मकोड़िया आम से खाक चौक तक हटाए 43 अतिक्रमण*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*उज्जैन।* आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर उज्जैन नगर निगम ने तैयारियों को गति देते हुए रविवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से निगम की टीम ने मकोड़िया आम से खाक चौक तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाए।
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि कार्रवाई से पहले इस मार्ग पर सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें 43 अतिक्रमण चिन्हित किए गए। चिन्हित अतिक्रमणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किए गए थे। कुछ व्यक्तियों ने नोटिस का जवाब दिया, जिनके दस्तावेजों की जांच प्रक्रियाधीन है। वहीं, जिन लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, उनके अतिक्रमणों को हटाया गया।
अभियान के दौरान निगम ने दो पोकलेन मशीनें और एक जेसीबी मशीन का उपयोग किया। यह मार्ग सिंहस्थ महापर्व के दौरान मुख्य आवागमन का रास्ता रहेगा, ऐसे में अतिक्रमणों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ से जुड़े मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

