*रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान*

😊 Please Share This News 😊

*नशे में वाहन चलाने वाले पर 185 एम वी एक्ट के तहत कारवाई, 02 दिन में 59 वाहन जप्त*

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में यातायात सुरक्षा अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों एवं विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए है।

              इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व के 02 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत करवाई करते हुए 59 वाहन जप्त किए गए। 

      रतलाम पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालो, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों, ओवर स्पीड वाहनों, दो से अधिक सवारी मोटरसाइकिल के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी रहेगा। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि यातायात के नियमों का पालन करे सुरक्षित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754