*हार्ट अटैक आने से टैंकर चालक की मौत , कोरोना के बाद से ज्यादा आने लगे अटैक, गुजरात के मोरबी से महाराष्ट्र जा रहा था चालक* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*हार्ट अटैक आने से टैंकर चालक की मौत , कोरोना के बाद से ज्यादा आने लगे अटैक, गुजरात के मोरबी से महाराष्ट्र जा रहा था चालक*

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

 

बैतूल। एक ट्रक चालक टैंकर लेकर गुजरात के मोरबी से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।  बैतूल जिले की सीमा में अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खलील खान उम्र 45 वर्ष निवासी बादनी गांव, तहसील ब्यावर, जिला अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

*अचानक सीने में उठा था दर्द*

 

जानकारी के अनुसार खलील खान बुधवार रात बैतूल के पास एक ढाबे पर विश्राम हेतु रुके थे। गुरुवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने ढाबे पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई। खलील को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

*परिजनों को दी थी सूचना*

 

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है। शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके देर रात तक बैतूल पहुंचने की संभावना है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। खलील खान अपने पिता हेमा खान के साथ परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। उनके असमय निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

 

*ढाबे पर खड़ा है टैंकर*

 

खलील जिस टैंकर को चला रहे थे, वह फिलहाल ढाबे पर खड़ा है। टैंकर मालिक को गुजरात में सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने वाहन की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754