जबलपुर में मुस्लिम समाज ने दिखाई एकजुटता* *वक़्फ़ संशोधन अधिनियम के विरोध में “बत्ती गुल अभियान” के तहत स्वेच्छा से बुझाईं लाइटें*
|
😊 Please Share This News 😊
|
- जबलपुर, 30 अप्रैल 2025
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के देशव्यापी आह्वान पर आज जबलपुर में मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर “बत्ती गुल अभियान” में भाग लिया और रात 9:00 से 9:15 बजे तक अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, मस्जिदों और फैक्ट्रियों की लाइटें बंद रखकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया।
वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा, धार्मिक आज़ादी और संविधान प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर यह आंदोलन पूरी तरह से गंभीर, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।
जबलपुर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नागरिकों ने बड़े पैमाने पर इस अभियान में भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवी संगठनों, इमामों, बुद्धिजीवियों और युवा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वक़्फ़ संशोधन अधिनियम से संबंधित विषयों को समझें, और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञप्ति जारी करते हुए शफी खान, एड. अदनान अंसारी ने कहा कि “बत्ती गुल अभियान” न केवल एक विरोध था, बल्कि एक संदेश भी — कि वक़्फ़ सम्पत्तियों की हिफ़ाज़त हमारे सामूहिक कर्तव्य का हिस्सा है, और इसके लिए शांतिपूर्वक, सगठित और संवैधानिक दायरे में रहकर आवाज़ उठाई जाएगी।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व जबलपुर के संगठनों ने इस अभियान को सफल बनाने वाले सभी नागरिकों का धन्यवाद अदा किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

