केवी वन में सम्भागीय खेल कूद प्रतियोगिता का गरिमामय समारोह में हुआ शुभारंभ*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. छात्र छात्राओं के शारीरिक मानसिक विकास, खेल भावना, अनुशासन और उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने केन्द्रीय विद्यालय नम्बर वन जीसीएफ में सम्भागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय स्पर्धा के पहले दिन अन्डर 17 व अन्डर 14 बालक वर्ग में बास्केटबॉल के मैच खेले गए. अन्डर 17 के मैचों में केवी बालाघाट ने केवी 2 छिंदवाड़ा को, केवी वन सागर ने केवी बड़कुही को एवं केवी पांडुर्ना ने सीएमएम को परास्त किया. वहीं अन्डर 14 में बालाघाट ने बड़कुही को, केन्द्रीय विद्यालय खमरिया ने छिंदवाड़ा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस दौरान केवी वन के प्राचार्य रजनीश सिंघई, आनन्द स्वरूप, अभिषेक कुमावत, आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

