रतलाम एस. पी.अमित कुमार द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम एस. पी.अमित कुमार द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

रतलाम थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा 08 लेन पर टाटा टीयागो कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की

घटनाक्रम रतलाम जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की टीम गठित की गई । उक्त टीम को दिनांक 23.05.2025 मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि कुछ लोग जावरा से अवैध शराब लेकर 8 लेन से आसपास के गांव में सप्लाई के लिए जाने वाले है। मुखबिर सूचना के आधार पर उनि अजमेर सिंह भूरिया एवं टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान 8 लेन अप साइड आम रोड गोपालपुरा रतलाम पर टाटा टीयागो कार क्रमांक MP 19 CC 9768 की तलाशी लेते उसमें 20 पेटी कुल बल्क 180 लीटर देशी प्लेन शराब मिली। जिसे विधिवत जप्त किया गया। मौके पर संदेही एक बिना नंबर की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, एवं एक पल्सर बाइक क्रमांक MP 43 ZD 2143 मिली जिन्हें भी जप्त किया गया। फरार हुए आरोपियों की पाताराशी कर तलाश की जा रही है।

 

जप्त मश्रुका- 20 पेटी देशी अवैध शराब कीमती करीबन 36,000 रुपये तथा टाटा टिआगो कार किमती 2,00,000 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल, एक बिना नंबर की हीरो hf डीलक्स बाइक कीमती 55,000 रुपए

*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक मुनेंद्र गौतम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, उनि अजमेर सिंह भूरिया, सउनि गोरचंद परमार, प्र आर मनमोहन शर्मा ( प्रभारी सायबर सेल), प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, प्रआर. 802 धीरज गावडे, आर. 271 रविराज, आर.1 170 जोय बारिया, आर. 310 कारुलाल, आर 270 राजेश प्रजापत, आर 500 दिनेश मईडा का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754