*एनएसएस के स्वयंसेवकों की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*एनएसएस के स्वयंसेवकों की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए बी प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे के निर्देशन में पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद साहू एवं महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल खरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें सात दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता कर चुके 75 स्वयंसेवकों द्वारा बी प्रमाण पत्र की परीक्षा दी गई। परीक्षा के पश्चात सभी स्वयंसेवकों का साक्षात्कार कार्यक्रम अधिकारी भैंसदेही प्रो.संगीता बामने एवं प्रो.संतोष पंवार द्वारा लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक सुरभि जैन, आयुष घिंडोंडे, कुणाल केकतपुरे, इस्तियाक अली, निकिता सिरसाम, आयुष नागोरे, निशु पंवार, दीपाली गायकवाड, कल्पना धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754