पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त थाना एवं समस्त चौकियों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से विशेष सफाई अभियान चलाया गया
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 25.05.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम सहित रक्षित केंद्र, सभी अनुविभागीय अधिकारियों के कार्यालयों, एवम समस्त थाना/चौकियों में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रम दान कर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भापुसे), रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल व समस्त कार्यालय कर्मचारियों/ अधिकारियों द्वारा कार्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की गई। साथ ही कार्यालय मे फाइलों, बस्तों, रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रूप से संधारण किया गया।
इसी प्रकार जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय एवं समस्त थाना, पुलिस चौकियों में भी साफ सफाई की जाकर फाइलों, रजिस्टर, बस्तों, रिकार्ड को सुव्यवस्थित रखा गया है।
कार्यालय एवं कार्यालय परिसर की साफ सफाई के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त कर्मचारीयो/ अधिकारियों को अपने कार्यालय, आवासीय परिसर में हर समय साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि शासकीय परिसरों में सदैव स्वच्छता की दृष्टि से अनुकूल वातावरण निर्मित रहे।
सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थल व आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

