आगामी त्यौहारों को शांति और समन्वय के साथ मनाएं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी त्यौहारों को शांति और समन्वय के साथ मनाएं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 4 जून 2025 आगामी त्यौहारों ईद-उल-जुहा (बकरीद), मोहर्रम, श्रावन मास में पडने वाले त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति बैठक नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने कहा कि आगामी त्योहारों को शहर की परंपरा अनुसार शांतिपूर्ण एवं समन्वय के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ मनाए।

 

नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में त्यौहारो के समय साफ सफाई एवं निराश्रित पशुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे। एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिए कि ताजिये के जुलूस के दौरान जुलूस के रास्ते में आने वाले अस्त व्यस्त विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कर ले ताकि विद्युत के कारण कोई दुर्घटना घटित ना हो। विद्युत पोल जो टेडे-मेढे है, उन्हें ठीक करवा ले। जो पोल सड़क के बीच में है उनका सर्वे कर एस्टीमेट बना कर एमपीईबी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी शिफ्टिंग की कार्यवाही करें। शहर की ऐसी सड़के जो निर्माण कार्यों की वजह से खुदी हुई है, उनकी मरम्मत भी संबंधित एजेन्सी से करवायें।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि ताजिये के जुलूस के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, कैमरो से भी निगरानी की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

 

एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन करते हुए गत त्यौहारों पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए इस वर्ष भी इसी प्रकार व्यवस्था का आश्वासन दिया।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीएम श्री अनिल भाना, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालबाई शम्भुलाल चंद्रवंशी, शहर काजी श्री एहमद अली, श्री बजरंग पुरोहित, श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविन्द काकानी, श्री अशोक चौटाला, श्रीमती मधु पटेल, श्री शरद जोशी, श्री प्रितेश गादिया, श्री महेन्द्र कटारिया, पार्षद यास्मीन शैरानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]