सीहोर में पत्रकारों ने दिखाई एक एकजुटता* *बीजेपी की पत्रकारवार्ता का किया बहिष्कार* *2 घंटे लेट हुई थी पत्रकारवार्ता* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सीहोर में पत्रकारों ने दिखाई एक एकजुटता* *बीजेपी की पत्रकारवार्ता का किया बहिष्कार* *2 घंटे लेट हुई थी पत्रकारवार्ता*

😊 Please Share This News 😊

*पत्रकारों ने मंत्री विश्वास सारंग की प्रेस वार्ता का किया बहिष्कार*

 

*👉💯✒️कुछ दिन पहले भी नीमच में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी कुछ पत्रकारों ने अपनी औकात ऐसी बना दी की एक समोसा और एक ₹2 का पेन एक ₹3 की डायरी में नेता लोगों की तारीफ लिखने में पीछे नहीं हटते…*

 

केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब तय समय से क़रीब एक घंटा देर से पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग का इंतजार कर रहे पत्रकारों ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम से दूरी बना ली।यह संवाददाता सम्मेलन केंद्र की योजनाओं की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी साझा करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन 12:30 बजे तक मंत्री विश्वास सारंग के नहीं पहुंचने से नाराज पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर पत्रकारों को मनाने का प्रयास करते रहे और संवाद कायम रखने की कोशिश की, लेकिन समय की अवहेलना से खिन्न पत्रकारों ने आयोजन स्थल से वापसी कर ली।स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर वक्त के महत्व पर सवाल उठाते हुए यह संदेश दिया कि संवाद में देरी भी संवादहीनता को जन्म देती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754